अब तक देश के हर कोने में आप समाचारपत्रों में मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों की कई खबरें पढ़ चुके होंगे. पर यहां जो खबर आप पढ़ेंगे वह ज्यादा चौंकाने वाली है.
सिक्किम की एक मतदाता के पहचान पत्र पर मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन का फोटो चस्पा कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र (सीडीसी 0078557) सिक्किम के गंगटोक जनपद की एक महिला डंका भूटिया के नाम है। इस पर बिग-बी का दाढ़ी वाला फोटो लगाया गया है। दोनों में एक समानता है, वह है उम्र। बिग-बी और महिला दोनों 67 साल के हो गए हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन विभाग की तरफ से गलती हुई है। लेकिन अभी यह नहीं पता चला है कि अमिताभ बच्चन का फोटो पहचान पत्र में कैसे लग गया। महिला को उसके फोटो वाला दूसरा पहचान पत्र दे दिया गया है।
Showing posts with label वोटर आई-डी. Show all posts
Showing posts with label वोटर आई-डी. Show all posts
Monday, March 30, 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)