दुनिया में गहराती आर्थिक मंदी ने विकसित और विकासशील देशों के बजट संतुलन तो बिगाड़ ही दिये हैं, अब कर्मचारियों व पेशेवरों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर दिखने लगा है।
मंदी गहराने के साथ ही रोजी-रोटी छिनने के डर से कर्मचारियों में मानसिक तनाव, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, ठीक से नींद नहीं आना और स्पोंडलाइटिस जैसी बीमारियां उन्हें घेरने लगी हैं।
सूचना प्रौद्योगिकी यानी आईटी इससे जुडी सेवायें, मीडिया, बाजार अनुसंधान, वित्तीय सेवाओं और संचार सेवाओं के क्षेत्र मंदी से काफी प्रभावित हुये हैं। इससे इन क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों और पेशेवरों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें सताने लगी हैं।
वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा जारी अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आया है। एसोचैम ने 18 प्रमुख क्षेत्रों के कर्मचारियों की स्वास्थ्य स्थिति का अध्ययन किया है। इसमें कहा गया है कि सूचना प्रौद्योगिकी यानी आईटी और इससे जुड़ी सेवाओं के क्षेत्र में 54 प्रतिशत कर्मचारियों को स्पोंडलाइटिस, मानसिक तनाव और ठीक से नींद नहीं आने का रोग सताने लगा है।
Showing posts with label मीडिया. Show all posts
Showing posts with label मीडिया. Show all posts
Tuesday, April 7, 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)